रणवीर सिंह की सिंबा को मिला सिंघम अजय देवगन का साथ, सिंबा सिंघम का होगा धमाल
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों कई फिल्मों की चर्चा हो रही है।उन्हीं में से एक है रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी सारा अली खान।रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा के लिए काफी व्यस्त है। इस फिल्म के लिए उनके फैंन्स काफी इंतज़ार कर रहे है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह काफी मेहनत भी कर रहे है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह एक नटखट पुलिसवाले का करैक्टर प्ले करनेवाले है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है। और इस फिल्म को करण जोहर प्रोड्यूस कर रहे है। वही इस फिल्म से सिंघम बहुत बड़ा कनेक्शन।
बता दे की रोहित शेट्टी के फेवरेट है सिंघम अजय देवगन। तभी तो ताज़ा ख़बरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए अजय देवगन भी फाइनल हो गए हैं। बताया जा रहा था कि उनसे लंबे समय से बात चल रही थी। जिसके बाद अब अजय देवगन ने हामी भर दी है।
दरअसल, रोहित शेट्टी और करण जौहर चाहते थे कि इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो करें.. इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के लिए अजय देवगन का एक रोल रखा गया है।
जी हां! इसका मतलब ये कि रणवीर सिंह और अजय देवगन पुलिस अफसर के रोल में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसमें तो कोई शक नहीं कि सिंबा के साथ रणवीर इस साल के सबसे टॉप एक्टर साबित होंगे।
Loading...